23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल ने केंद्र से पूछा, ‘क्या चीन ने भारतीय भूमि पर कब्जा किया है’

नई दिल्ली, 23 जून । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर भारत-चीन के हिंसक झड़प को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। राहुल ने सवाल किया कि क्या चीन ने भारतीय भूमि पर कब्जा किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, “हम चीनी आक्रमण के खिलाफ एकजुट हैं। क्या चीन ने भारतीय भूमि पर कब्जा किया है?”

उनकी टिप्पणी देश में नोवल कोरोनवायरस (कोविड -19) की स्थिति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस वर्किं ग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले आई। बैठक में भारत-चीन सीमा पर हुए हिंसक झड़प की भी चर्चा होने वाली है।

बीते सोमवार की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों के हमले में एक अधिकारी सहित करीब 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भारत-चीन के इस हिंसक झड़प को लेकर केंद्र सरकार के कड़े आलोचक रहे हैं और सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

उन्होंने सोमवार को चीनी मीडिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने को लेकर भी प्रधानमंत्री पर हमला किया। समाचार रिपोटरें का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, “चीन ने हमारे सैनिकों को मार दिया। चीन ने हमारी जमीन ली। फिर, चीन इस संघर्ष के दौरान श्री मोदी की प्रशंसा क्यों कर रहा है?”

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment