June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

रांची 25 Aug. (Rns): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भेज दी है। वहीं सूत्रों का दावा है कि चुनाव आयोग ने सीएम सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है।

आज दोपहर बाद राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली से रांची पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि रांची पहुंचने के बाद वह कभी भी चुनाव आयोग की सिफारिश से राज्य की जनता को अवगत करा सकते। चुनाव आयोग के फैसले का सभी को इंतजार है।

दरअसल, हेमंत सोरेन पर झारखंड का सीएम रहते खनन पट्टा खुद को और अपने भाई को जारी करने का आरोप है। उस वक्त हेमंत सोरेन पर खनन मंत्रालय भी थी। ईडी ने हाल ही में खनन सचिव पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था, पूजा ने ही खनन का लाइसेंस जारी किया था।

अन्य ख़बरें

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

तीन दशक पुराना यमुना जल समझौता नई दिशा में, राजस्थान-हरियाणा में बनी सहमति

Newsdesk

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading