May 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में महिला से दुष्कर्म

नई दिल्ली, 23 जून | दिल्ली के राउस एवेन्यू स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट के एक कमरे में करीब 30 वर्ष के आसपास की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कोर्ट बंद हैं, आरोपी ने स्थिति का फायदा उठाते हुए इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो कल्याणपुरी इलाके का रहने वाला है और कोर्ट हाउस में कर्मचारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सिंह ने कोर्ट नंबर 308 में उसके साथ दुष्कर्म किया।”

मामले की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है।

उन्होंने कहा, “आई पी स्टेट पुलिस स्टेशन में सोमवार को पीसीआर को कॉल पर इसकी सूचना मिली, जिसमें राउस एवेन्यू कोर्ट में कोर्ट के अर्दली द्वारा शिकायतकर्ता के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई।”

भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, कनाडा में मुख्य हैंडलर का कत्ल; इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Newsdesk

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और 4 बच्चों की ली जान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading