34.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सेवक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

भुवनेश्वर, 23 जून | पुरी के मशहूर जगन्नाथ मंदिर के एक सेवक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को यहां के जिला कलेक्टर बलवंत सिंह ने इसकी जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले हफ्ते कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस साल भगवान जगन्नाथ के ऐतिहासिक रथ यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन केंद्र और ओडिशा सरकार के अनुरोध पर अब इसे कड़ी शर्तों के साथ आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है।

रथ यात्रा के भव्य समारोह से पहले सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शानुसार सोमवार को 1,143 सेवकों के कोविड-19 परीक्षण किए गए। इनमें से एक को छोड़कर सभी नेगेटिव पाए गए।

पुरी के जिला प्रशासन ने एक ट्वीट कर कहा, “कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए सेवक को कोविड अस्पताल में भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और इलाके को सील कर दिया गया है।”

ज्ञात हो कि सेवकों को समारोह के दौरान रथ को खींचने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब कोविड-19 के लिए किए गए जांच में उनका नतीजा नेगेटिव आया हो।

अन्य ख़बरें

सिकल सेल स्क्रीनिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा : राष्ट्रपति मुर्मु

Newsdesk

री-नीट यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए ने कहा- 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे

Newsdesk

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading