28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के बाद हुई तब्बू की एंट्री !!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने फिल्म वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म से करीना कपूर ने बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद बड़े परदे पर कमबैक किया था। काफी लंबे समय से फैंस को वीरे दी वेडिंग के सीच्ल का इंतजार है। हालांकि करीना कपूर खान ने भी फिल्म के सीच्ल में अपनी भूमिका की पुष्टि की। करीना कपूर खान की एंट्री होने के बाद अब अफवाहें आ रही है कि मेकर्स फिल्म में 90 के दशक की मशहूर अदाकारा को कास्ट करने का मन बना रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के साथ तब्बू लीड रोल में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 में देखा गया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिकाओं में थीं। फिलहाल मेकर्स और तब्बू के बीच बातचीत जारी है। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं।रिपोर्ट के अनुसार रिया ने कथित तौर पर आगामी फिल्म के लिए बेबो को लॉक किया है। वहीं दूसरी ओर तब्बू जल्द ही फिल्म को साइन करेंगी। एक्ट्रेस को कथित तौर पर स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। तब्बू के फिल्म का हिस्सा बनने से इसमें एक न्य ट्विस्ट आएगा। करीना ने पहले खुलासा किया था कि फिल्म जनवरी 2023 में फ्लोर पर जाने वाली है।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading