September 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिलीज हुआ फिल्म चुपÓ का रोंगटे खड़े करने वाला मोशन पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

फिल्म निर्माता आर बाल्की की मोस्ट अवेटेड फिल्म चुपÓ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल है जिन्होंने एक मोशन पोस्टर और दो पोस्टर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। आपको बता दें कि यह रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर 23 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जी हाँ और सनी देओल के जरिए साझा किए गए मोशन पोस्टर को देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। जी दरअसल फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। आप सभी देख सकते हैं एक्टर के पोस्ट को कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,Óऐसे अलग तरह के सिनेमा में आपको देखने का इंतजार है सनी पाजीÓ। वहीं दूसरे ने लिखा,Óरोंगटे खड़े करने के लिए सनी पाजी की आवाज ही काफी है।Óआपको बता दें कि फिल्ममेकर आर बाल्की के जहन में चुपÓ को बनाने का ख्याल मूवी चीनी कमÓ के दौरान आया था। जी हाँ और इस फैसले पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने मूवी की स्क्रिप्ट को खुद लिखा। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान भी नजर आने वाली हैं और यह पहली बार होगा जब सनी देओल और दुलकर सलमान एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।अब अगर स्टारकास्ट की बात करें तो इस मूवी में सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है और इसी के साथ ही इसका प्रोडक्शन राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ। जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) और गौरी शिंदे ने किया है। मूवी 23 सितंबर, 2022 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य ख़बरें

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading