September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोनाली फोगाट मौत मामला : गोवा पुलिस ने की पांचवीं गिरफ्तारी

पणजी ,28 अगस्त (आरएनएस)। गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में रविवार को पांचवीं गिरफ्तारी की। पुलिस अधिकारी ने बताया, रमा मांद्रेकर को दत्ताप्रसाद गांवकर को ड्रग की आपूर्ति करने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार किया गया। वह बाद में सुधीर सांगवान (सोनाली के पीए) को ड्रग की आपूर्ति करता था।
शनिवार को पुलिस ने कर्लीज रेस्तरां के वॉशरूम में सोनाली फोगाट को दी गई मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की, जहां उन्होंने पार्टी की थी।
गिरफ्तार आरोपी सांगवान के खुलासे के आधार पर कर्लीज रेस्टोरेंट के वॉशरूम से नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि सांगवान को ड्रग्स की आपूर्ति गांवकर ने की थी, जो अंजुना के होटल ग्रैंड लियोनी रिजॉर्ट में रूम बॉय के रूप में काम करता था, जहां सोनाली और सांगवान रह रहे थे।
गांवकर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद अंजुना से रमा मांद्रेकर को कथित तौर पर ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी।
सोमवार की रात उन्हें बेचैनी महसूस हुई और अगली सुबह उन्हें अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading