18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

जकार्ता ,29 अगस्त । इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत पश्चिम सुमात्रा में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गयी। भूकंप की पुष्टि करने वाली मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने हालांकि भूकंप के तेज झटके के बावजूद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप आज पूर्वाह्न स्थनीय समयानुसार 10 बजकर 29 मिनट पर आया। जिसका केंद्र केपुलुआन मेंतवई (मेंटावई द्वीप) जिले के 116 किमी उत्तर-पश्चिम में और समुद्र के नीचे 10 किमी की गहाराई पर स्थित था।
एजेंसी के अनुसार 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके को तेज वर्ग में आंका जाता है। क्योंकि इससे पहले आज सुबह पांच बजकर 34 मिनट पर भी 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading