19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

2 सिंतबर को जी5 पर आएगी विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज: चैप्टर 2

विद्युत जामवाल की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म खुदा हाफिज: चैप्टर 2 8 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में दर्शकों को विद्युत का जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिला था। अब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज की घोषणा हो गई है। यह फिल्म 2 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 10 करोड़ 14 लाख रुपये कमाए थे। अब देखना होगा कि ओटीटी पर फिल्म को दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी। यह फिल्म 2020 में आई फिल्म खुदा हाफिज की सीक्वल है। फिल्म का लेखन और निर्देशन फारुक कबीर ने किया है। कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख और राम मीरचंदानी ने पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में विद्युत के साथ शिवलीका ओबेरॉय मुख्य किरदार में नजर आई हैं। जी5 ने एक पोस्टर शेयर करके फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की। फिल्म समीर (विद्युत) और नरगिस (शिवलीका) की कहानी है। दोनों कई मुश्किलों का सामना करते हुए एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। उनकी जिंदगी में खुशियां तब आती हैं जब वे एक बच्ची को गोद लेते हैं। हालांकि, उनकी खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाती और कुछ ट्विस्ट्स के बाद बच्ची का अपहरण हो जाता है। इसके बाद समीर बच्ची को सही सलामत घर लाने के लिए खुद को समर्पित कर देता है।विद्युत की फिल्म खुदा हाफिज 2020 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। खुदा हाफिज दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसे समीक्षकों से भी भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसका दूसरा भाग लाने की घोषणा की थी। ऑरिजनल फिल्म का निर्देशन भी फारुक कबीर ने किया था। खुदा हाफिज के प्रशंसकों को इसके खुदा हाफिज 2 के ओटीटी पर आने का इंतजार है। विद्युत राजपूत नेता शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शेर सिंह की शख्सियत को पर्दे पर उतारेंगे। उन्होंने कमांडो 3 के निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिर हाथ मिलाया है। विद्युत इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी संभाल रहे हैं। वह अपने होम प्रोडक्शन में बन रही पहली फिल्म आईबी 71 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading