September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुंबई, ओडिशा डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल में

कोलकाता ,30 अगस्त । मुंबई सिटी एफसी और ओडिशा एफसी ने डूरंड कप 2022 में सोमवार को अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।
मुंबई ने दिन के पहले मैच में राजस्थान युनाइटेड एफसी को 5-1 से पटखनी दी। ग्रेग स्टीवर्ट ने 10वें मिनट में मुंबई का खाता खोला, जिसके बाद लल्लियांजुआला छंगटे ने 18वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया और मेहताब सिंह ने 35वें मिनट में तीसरा गोल जड़कर पहले हाफ में ही मैच को राजस्थान की पकड़ से दूर कर दिया।
दूसरे हाफ में अहमद जाजोह (63प्रतिशत) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया, जबकि विक्रम प्रताप सिंह ने 90+2 मिनट में मुंबई का पांचवा गोल किया।
राजस्थान का एकलौता गोल ग्यानमर निकुम (66प्रतिशत) की ओर से आया, लेकिन इसके अलावा पूरे मैच में वह मुंबई के सामने पस्त नजऱ आयी।
दूसरी ओर, ओडिशा एफसी ने क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिये सुदेवा दिल्ली एफसी को 3-0 से मात दी।
ओडिशा के लिये सॉल क्रेस्पो (19प्रतिशत, 38प्रतिशत) ने दो गोल किये जबकि एक गोल जेरी (40प्रतिशत) ने जमाया। सुदेवा दिल्ली एक बार भी अपने विपक्षी गोलकीपर को नहीं भेद सकी।

अन्य ख़बरें

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

Newsdesk

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading