23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

7 आरोपियों से 88 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, गिरफ्तार,70 किलो लहान भी नष्ट किया


अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के करनपठार थाना की सरई पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 88 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 8800 रुपए बताई गई है। साथ ही शराब बनाने के लिए रखा 70 किलोग्राम महुआ लहान भी मौके पर नष्ट किया गया।
करनपठार थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय और सरई चौकी प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सरई चौकी के प्रधान आरक्षक रामप्रसाद मरावी, फूल सिंह श्याम, आरक्षक अनुराग सिंह, साहब सौर और मनोज धुर्वे ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने आरोपियों को मौके से पकड़ा।
पुलिस ने ग्राम तरंग निवासी सुरेंद्र सिंह से 10 लीटर शराब (कीमत 1000 रुपए) जब्त की। ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी निवासी गंगा सिंह से 15 लीटर शराब (कीमत 1500 रुपए) मिली। ग्राम वासिंग डोंगरी तरंग निवासी गणेश सिंह से 12 लीटर शराब (कीमत 1200 रुपए) जब्त हुई। ग्राम बासिंग डोंगरी तरंग निवासी लखन सिंह से 15 लीटर शराब (कीमत 1500 रुपए) बरामद की गई। ग्राम तरंग निवासी लाल सिंह परस्ते (पिता तीरथ सिंह) से 16 लीटर शराब (कीमत 1600 रुपए) मिली। ग्राम तरंग निवासी रानिया बाई से 10 लीटर शराब (कीमत 1000 रुपए) जब्त हुई। ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी निवासी बोधन सिंह से 10 लीटर शराब (कीमत 1000 रुपए) मिली।
पुलिस ने सभी 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी सरई चौकी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाया था। उस समय 5 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई थी। तब भी 50 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया था।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading