23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर



मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार एवं गोहपारू में होंगे शिविर
सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों से रक्तदान की अपील की
शहडोल 16 सितम्बर 2026- शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि आशीर्वाद की सहयोगी स्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार एवं गोहपारू में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान शिविरों में ब्लड बैंक रेडक्रॉस सोसायटी मेडिकल कॉलेज के समन्वय से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, रक्तदान वाहन तथा प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

17 सितम्बर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में रक्तदान की अपील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों, रक्तदाताओं तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया बंधुओं से रक्तदान शिविरों में सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी से स्वयं रक्तदान करने तथा दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मातृ एवं शिशु सुरक्षा की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

शत-प्रतिशत गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं स्वास्थ्य जांच पर जोर

सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मातृ एवं शिशु सेवाएं गुणवत्तापूर्वक प्रदान की जाएंगी। इसके तहत शत-प्रतिशत गर्भवती माताओं का पंजीयन तथा नई गर्भवती माताओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। गर्भवती माताओं की हीमोग्लोबिन टेस्टिंग एवं सिकलसेल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

अभियान के दौरान एनीमिक माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें आयरन सुक्रोज अथवा एफ.सी.एन. का इंजेक्शन दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रक्त भी चढ़ाया जाएगा, जिससे उन्हें एनीमिया मुक्त किया जा सके तथा रक्त की कमी से होने वाली मातृ मृत्यु को रोका जा सके। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की सभी आवश्यक जांच पूर्ण कर एफ.आर.यू. यूनिट में सुरक्षित प्रसव कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 09 एवं 25 तारीख को ग्राम आरोग्य केन्द्रों में आयोजित होने वाली स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए पूर्व से कार्ययोजना तैयार कर गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इसी प्रकार शासन की हितग्राही योजनाओं जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री प्रसूती सहायता योजना का लाभ हितग्राहियों को डिजिटल माध्यम से समय पर मिल सके, इसके लिए हितग्राहियों का आधार लिंकेज कराया जाएगा। सभी स्वास्थ्य सेवाओं का अपडेशन एम.सी.पी. कार्ड में किया जाएगा तथा अनमोल 2.0 पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा।

अभियान की गतिविधियों का फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर किया जाएगा अपलोड

सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो http://www.modiat.in पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्थिति में और अधिक सुधार लाना है।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading