30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में दिनेश दतानिया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आरएनएस) । गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चाहे लोकसभा का चुनाव हो बीजेपी चुनाव से पहले संगठन से लेकर सरकार में फेरबदल करती आई है। हाल ही में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा सरकार में बड़ा फेरबदल किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दो मंत्रियों से प्रभार वापस ले लिया है। दोनों मंत्री गुजरात की राजनीति के सबसे बड़े नेता है।भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बदलाव के सूत्र के अनुसार पूर्व संगठन मंत्री भाजपा , पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा गुजरात के दिनेश दतानिया बड़ी जिम्मेवरी मिलने की संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की वजह से त्रिकोणीय समीकरण बनने की वजह से भाजपा पहले से भी कमर कर चुनाव की तैयारी कर रही है। पूर्व संगठन मंत्री भाजपा , पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा गुजरात के दिनेश दतानिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक 1975 से जनमानस सेवा में हैं। बीजेपी गुजरात में शीर्ष नेतृत्व दिनेश दतानिया पर मोहर लगा सकता है संगठन ढांचे की घोषणा की तैयारी मैं हैं आने वाले दिनों में एक मास्टरस्टोक साबित हो सकता है।दरअसल, गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होना है। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वही राज्य में कांग्रेस और आप पार्टी भी तेजी से एक्टिव होती नजर आ रही है। ऐसे में बीजेपी ने चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सरकार के दो मंत्रियों के प्रभार वापस ले लिए है। शनिवार रात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरकार के दो मंत्रियों का कद छोटा करते हुए उनसे प्रभार ले लिया। सीएम पटले ने वरिष्ठ नेता और मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व विभाग का प्रभार छीनकर गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को सौंपा गया है। वहीं पूर्णेश मोदी से सड़क एवं भवन मंत्रालय लेकर जगदीश पांचाल को दिया गया है।मंत्रियों का प्रभार वापस लेने को लेकर बीजेपी ने कहा है कि दोनों मंत्रियों पर कई विभागों का भार था। इसकारण काम का दवाब कम करने के उद्देश्य से यह प्रभार वापस लिया गया है। सड़क और भवन विभाग के लिए त्रिवेदी अब आपदा प्रबंधन, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालयों को ही संभालेंगे। जबकि मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थ विकास मंत्रालय जारी रखेंगे।आपको बता दें कि राजेंद्र त्रिवेदी को गुजरात की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। सीएम भूपेंद्र पटेल के बाद राजेंद्र त्रिवेदी राज्य के सबसे प्रमुख मंत्री माने जाते हैं। शपथ ग्रहण के दौरान भी सीएम के तुरंत बाद राजेंद्र त्रिवेदी ने ही शपथ ली थी।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

आरबीआई को वीआरआरआर नीलामी में 3.93 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading