May 6, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

मेंहदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, सफेद बाल होंगे नैचुरली काले

सफेद बालों को छुपाने के लिए सबसे ज्यादा अगर लोग कोई चीज बालों में लगाते हैं, तो वह है मेंहदी। क्योंकि मेहंदी बालों को नेचुरल कलर करने का सबसे उपाय है। यह न सिर्फ सफेद बालों को काला करने में मदद करती है, बल्कि उन्हें काला बनाने में भी बहुत लाभकारी है। यह बालों में आर्टिफिशियल और केमिकल से भरपूर कलर या डाई की तरह बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। बल्कि बालों को कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप मेंहदी में कुछ चीजें मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह सफेद बालों प्रभावी रूप से काला और शाइनी बनाने में मदद करती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मेहंदी में मिलाकर लगाने से सफेद बालों को नेचुरल काला करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप आपको इन्हें मेंहदी में किस तरह मिलाना चाहिए।बालों को काला करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं-तेल मिलाएंसरसों, नारियल तेल या अरंडी के तेल में मेहंदी मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह बालों को जल्द काला करने में मदद करती है। आपके तेल में 50द्वद्य तेल में 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाकर इसे किसी लोहे के बर्तन जैसे कढ़ाई में गर्म कर लेना है। इसे तब तक गर्म करें जब तक कि यह मिश्रण काला न हो जाए। इसे ठंडा होने दें और किसी कांच की शीशी में स्टोर कर लें। इसे नहाने से कम से कम 4 घंटे पहले या रात भर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। किसी माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।आंवला मिलाएंसफेद बालों की समस्या दूर करने में आंवला एक कारगर औषधि है। आपको बस किसी बर्तन में 2 आंवला या एक चम्मच आंवला पाउडर डालना है, फिर इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर डालकर मिक्स करना है। इसमें पानी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इसे रातभर बालों पर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।कॉफी और इंडिगो मिलाएंइंडिगो भी बालों को नैचुरल काला रंग प्रदान करने में मदद करता है, वहीं कॉफी भी बालों को एक शाइनी हल्का बरगंडी कलर प्रदान करने में लाभकारी है। 2-3 चम्मच मेहंदी में बराबर मात्रा में इंडिगो पाउडर, एक एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर डालें। इसमें गर्म पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।केला मिलाएंकेला भी बालों को काला करने में बहुत लाभकारी है। आपको एक पके हुए केले को अच्छी तरह क्रश करके एक पेस्ट बना लेना है, उसके बाद में इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाना है। इसका एक पेस्ट बना लें और इसे कम से 10’5 मिनट के लिए बालों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।अंडा और नींबू मिलाएंअंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, वहीं नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा होती है। मेहंदी, अंडा और नींबू का कॉम्बिनेशन बालों को काला करने में बहुत लाभकारी री है। बस आपको 2-3 चम्मच मेंहदी में 1 अंडे का सफेद भाग और 2-3 चम्मच नींबू का रस और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

अन्य ख़बरें

हर महिला को पता होने चाहिए पेट्रोलियम जेली से जुड़े ये हैक्स, त्वचा को बनाएंगे चमकदार

Newsdesk

क्या व्यायाम करते समय पानी पीना चाहिए? जानिए सच्चाई

Newsdesk

हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading