23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोना 430 और चांदी में 1177 रुपये की तेजी

मुंबई ,03 सितंबर । डॉलर के बीस वर्ष के उच्चतम स्तर से नीचे उतरने से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में तेजी से समर्थन पाकर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1177 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.87 प्रतिशत की तेजी लेकर 1710.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.88 प्रतिशत मजबूत होकर 1711.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 1.01 प्रतिशत चढ़कर 18.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजारों की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 430 रुपये चमककर 50500 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 221 रुपये बढ़कर 50390 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 1177 रुपये महंगी होकर होकर 52900 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1016 रुपये मजबूत होकर 54259 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading