17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

जसप्रीत बुमराह होंगे परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के ब्रांड एम्बेसडर

नयी दिल्ली ,03 सितंबर । रिलायंस रिटेल के स्पोर्ट्स ब्रांड परफॉर्मैक्स एक्टिववियर ने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
परफॉर्मैक्स एक भारतीय ब्रांड है जो दुनिया के स्पोर्ट्सवियर और एक्टिववियर बाजार में कदम जमाना चाहता है। यह ब्रांड वैश्विक बाजारों में पहचान बनाने वाला पहला भारतीय ब्रांड होगा। रिलायंस रिटेल- फैशन एंड लाइफस्टाइल के सीईओ अखिलेश प्रसाद ने कहा, हमें जसप्रीत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। जसप्रीत वर्षों से भारत की तेज गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं और बेहद उम्दा खिलाड़ी हैं। हम परफॉर्मैक्स को अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पहले भारतीय स्पोर्ट्स ब्रांड के रूप में स्थापित करने की इच्छा रखते हैं। जसप्रीत का परफॉर्मैक्स से जुडऩा उस दिशा में पहला कदम है।
जसप्रीत ने कहा, एक एथलीट के तौर पर मैं उस गियर को बहुत खास मानता हूं, जिसका सही फिट मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद करे। परफॉर्मैक्स में हाई परफॉरमेंस टेक्नॉलोजिकल एक्टिववियर के शानदार परिधान है। जो अगली पीढ़ी के भारतीय एथलीटों के लिए आदर्श पार्टनर साबित होंगे। एक ऐसे ब्रांड के साथ जुडऩा बेहद रोमांचक है, जो मेरी तरह ही मैक्सिमम परफॉर्मेंस में यकीन रखता है।
रिलायंस रिटेल को जसप्रीत के ब्रांड एम्बेसडर बनने से नए ग्राहक मिलने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading