25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मूडी ने सनराइजर्स को छोड़ा, लारा बन सकते हैं मुख्य कोच

नयी दिल्ली,03 सितंबर । आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में वापसी नहीं करेंगे और उनकी जगह दिग्गज ब्रायन लारा को यह पद सौंपा जा सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार मूडी और सनराइजर्स ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का निर्णय किया है तथा पिछले सत्र में टीम के रणनीतिक सलाहकार और बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे लारा को मुख्य कोच बनाया जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है, टॉम मूडी और सनराइजर्स ने अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी जगह कौन लेगा लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को इस पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।
मूडी का सनराइजर्स के साथ 2013 से 2019 तक सफल कार्यकाल रहा। इस दौरान टीम पांच बार प्लेऑफ में पहुंची और 2016 में चैंपियन बनी। उनकी जगह 2020 में ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेवर बेलिस को मुख्य कोच बनाया गया लेकिन मूडी ने पिछले साल निदेशक के रूप में सनराइजर्स में वापसी की थी। बाद में उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
मूडी का मुख्य कोच के रूप में दूसरा कार्यकाल सफल नहीं रहा और उनकी टीम 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रही थी।

अन्य ख़बरें

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर 411 गीगावाट घंटे हो जाएगी

Newsdesk

भारत-लक्जमबर्ग के बीच अंतरिक्ष, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Newsdesk

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading