24.6 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

भव्य हरिनाम संकीर्तन में राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसरजबलपुर। भाद्रपद जन्माष्टमी के छह दिन बाद मनाए जाने वाले कान्हा की छठी पर्व के शुभ अवसर पर गल्लामंडी स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। परंपरानुसार श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल जबलपुर के तत्वावधान में तथा सुषमा-संजय गोस्वामी के सौजन्य से छठी उत्सव प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीराधा-कृष्ण की आराधना की।
इस अवसर पर रसिक भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन करते हुए ‘चलो वृंदावन धाम’, ‘झूल रहे रे पलना’, ‘लोरी गावति मातु झुलावति’ सहित अनेक पारंपरिक सोहर, बधाई और मंगलगीतों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया।
छठी महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, खीर, पेड़ा, पंचामृत सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और नृत्य करते हुए उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। भक्तों की उपस्थिति और हरिनाम संकीर्तन से मंदिर परिसर वृंदावन धाम की तरह नजर आया।
कार्यक्रम में संयोजक देवेंद्र नेमा, संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे, पं. देवेंद्र त्रिपाठी, रिंकी केशवानी, मीरा पटेल, बीना केशवानी, अंजू चौरसिया, प्रीति यादव, अर्चना यादव, सुषमा यादव, भावना अग्रवाल, नीलिमा त्रिपाठी, सरिता, बन्नो केशरवानी, सबीता नामदेव, गोलू चौरसिया, वैशाली पंड्या, साधना मिश्रा, सुरेंद्र गिरी गोस्वामी, सत्यप्रकाश नामदेव, मोहित तिवारी, प्रभाकर चतुर्वेदी, रज्जू सोनी, अमित विश्नोई, पप्पू चौबे, विशाल पंड्या, नरेश कहार, अवघेश गौतम, विवेक अग्रवाल, देवी दादा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

नरसिंह मंदिर में बरसा भावपूर्ण ब्रज रस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading