24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हर हितग्राही तक पहुॅंचाएं योजनाओं का लाभ

विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने दिये निर्देश
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा  समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यो की जानकारी अधिकारियों को दी गयी और अपने कार्यो के साथ-साथ भारत सरकार एवं राज्यशासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र हितग्राहियों तक पहुॅंचाने तथा उन्हें लाभांवित करने के निर्देश दिये गए।
बैठक के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दें। उन्होंने विशेष रूप से पीएम स्वनिधि, संबल योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
निगमायुक्त अहिरवार ने कहा कि शासन-प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण और जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारना है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने और प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी अधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पालन करने की प्रतिबद्धता जताई।

अन्य ख़बरें

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

सिमेरिया फार्म में शासकीय दर पर उपलब्ध है उन्नत मत्स्य बीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading