September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

बीसीसीआई ने डेढ़ करोड़ में खरीदा था नीरज चोपड़ा का भाला

नयी दिल्ली, 3 सितंबर। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मृति चिह्नों के संग्रह की जब ई-नीलामी हुई थी तो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का भाला बीसीसीआई ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर उनसे मुलाकात में उन्हें अपना भाला उपहार में दिया था। इस भाले समेत कई चीजों की ई-नीलामी की गई, जिनसे मिली रकम ‘नमामि गंगे कार्यक्रमÓ को गई। नीलामी सितंबर-अक्तूबर 2021 में हुई थी। बोर्ड ने चोपड़ा के भाले के अलावा भारतीय पैरालंपिक दल के हस्ताक्षर वाला अंगवस्त्र भी एक करोड़ रुपये में खरीदा था। चोपड़ा का भाला ई नीलामी में सबसे महंगा बिका, जबकि भवानी देवी की तलवार सवा करोड़ रुपये में। पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल का भाला एक करोड़ 20 हजार रुपये में बिका। लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने 91 लाख रुपये में बिके। ई-नीलामी में 1348 स्मृति चिह्न बिके, जिनमें खेलों से जुड़े सामान भी थे। इनके लिये 8600 बोलियां लगाई गईं। चोपड़ा ने हाल ही में वह भाला लुसाने स्थित ओलंपिक संग्रहालय में दिया है, जिससे उन्हें टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता था।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading