23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

कीमती धातुओं की चमक बरकरार

मुंबई ,06 सितंबर । विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की चमक बरकरार रही, जिससे सोना 77 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 324 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.07 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1710.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिका सोना वायदा 0.02 प्रतिशत फिसलकर 1710.10 डॉलर प्रति रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.54 प्रतिशत चढ़कर 18.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजारों की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 77 रुपये बढ़कर 50445 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 75 रुपये उठकर 50525 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 324 रुपये महंगी होकर होकर 53346 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 302 रुपये मजबूत होकर 53993 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading