32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

भारत सरकार को लगभग 30 करोड़ रुपए राजस्व हानि पहुंचाने वाले दो गिरफ्तार

नोएडा ,06 सितंबर (आरएनएस)। नोएडा के सेक्टर 63 में फर्जी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़, भारत सरकार को करीब 30 करोड़ राजस्व की हानि पहुंचाने वाले दो गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से लगभग 30 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है।
थाना सैक्टर 63 नोएडा पुलिस ने 5 सितंबर को सी 59 सेक्टर 63 नोएडा से महिला अभियुक्त 1. स्वीटी शर्मा 2. पंकज साफी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8 कीबोर्ड, 14 माउस, 5 हैड फोन, 05 लैपटाप चार्जर, 5 राउटर चार्जर, 6 कम्प्यूटर डेक्सटॉप लीड, 02 कन्कैटिव वायर, 7 एलसीडी मानीटर, 06 राउटर इन्टरनेट, 03 इन्टरनेट कनेक्षन बाक्स, 03 सीपीयू, 01 सर्वर सीपीयू, 05 सर्वर, 08 लेपटॉप विभिन्न मार्का, 01 मोहर व 03 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी (कीमत लगभग 30 लाख रुपए) के बरामद किए गए हैं।
स्वीटी शर्मा और पंकज साफी ने पूछताछ में बताया की फर्जी एक्सचेंज खोलकर विदेशों से आने वाली काल को राउटर के द्वारा लोकल काल में बदलकर जियो कम्पनी के नेटवर्क के द्वारा लोगों से वार्ता करायी जाती थी। इस कृत्य से भारत सरकार को भारी राजस्व की हानी हुई तथा देश की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ा।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading