24.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कृति सैनन ने दिया था स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन

कॉफी विद करण लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अपने बारे में दर्शकों के सामने चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। बीते दिनों विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की बातें चर्चा में रहीं। अब शो का हालिया प्रोमो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ नजर आए। कृति ने बताया कि उन्हें करण की एक चर्चित फिल्म में रिजेक्ट कर दिया गया था। नए प्रोमो में शो के काउच पर टाइगर और कृति दिलचस्प बातें करते नजर आए। बातचीत के दौरान करण ने कृति से पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी फिल्म के ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया है। इसपर कृति ने जवाब दिया कि उन्होंने करण की ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया था जिसमें उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। कृति की बात सुनकर करण झेंप गए। वह खुद इससे अनजान थे।करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह इन तीनों ही सितारों की डेब्यू फिल्म थी। 2019 में इस फिल्म का सीच्ल भी बनाया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर और तारा सुतारिया ने मुख्य किरदार निभाए थे। दोनों ही फिल्मों की उनके प्लॉट के लिए काफी आलोचना हुई थी। बीते दिनों कॉफी विद करण में विक्की और सिद्धार्थ से बात करते हुए करण ने खुद इस फिल्म का खूब मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने के दो दिन बाद उन्हें समझ में आया कि इसकी स्क्रिप्ट कितनी खराब थी। कॉफी विद करण का सातवां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में अब तक रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, आमिर खान, करीना कपूर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ, कियारा समेत कई हस्तियां हिस्सा ले चुकी हैं। डिज्नी+ हॉटस्टार पर हर गुरुवार को शो का नया एपिसोड प्रसारित किया जाता है। यह शो जितना चर्चित है, उतना ही विवादित भी। इस शो के लिए करण और उनके मेहमानों को खूब ट्रोल किया जाता रहा है।

अन्य ख़बरें

‘आजा गुफाओं में आ’  के बारे में रवीना टंडन ने दूर की गलतफहमी, बोलीं- इसे हॉरर फॉर्मेट देना गलत

Newsdesk

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

Newsdesk

द पैराडाइज की विदेशों में धूम, अग्रिम बुकिंग ने पार किया 6 करोड़ का आंकड़ा,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading