33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोना 154 और चांदी 652 रुपये चढ़ी

मुंबई ,08 सितंबर। विदेशी बाजारों में लौटी तेजी की बदौलत आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 154 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 652 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1701.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, अमेरिका सोना वायदा 0.22 प्रतिशत गिरकर 1696.60 डॉलर प्रति रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 154 रुपये चढ़कर 50435 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 148 रुपये बढ़कर 50500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 652 रुपये की तेजी लेकर 53786 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 565 रुपये महंगी होकर 54371 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading