25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन को 5 अरब यूरो की मदद पर ईयू के मंत्रियों ने जताई सहमति



प्राग ,10 सितंबर । यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्रियों ने यूक्रेन को 5 अरब यूरो की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने पर सहमति जताई है। सदस्य राज्यों के मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की अनौपचारिक बैठक के पहले दिन के बाद शुक्रवार को चेक के वित्तमंत्री जब्नेक स्टेनजुरा ने अपने बयान में कहा, 5 अरब यूरो के नए ऋण का उपयोग राज्य के कार्यालयों, स्कूलों और अस्पतालों जैसे देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।
स्टेनजुरा ने कहा कि वह बाकी 3 अरब यूरो के प्रावधान पर एक त्वरित समझौते पर भी जोर देंगे।
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए 9 अरब यूरो की सहायता देने का वादा किया है।
यूक्रेन को अगस्त की शुरुआत में दो चरणों में 1 अरब यूरो का सहायता पैकेज मिला था।
सहायता पैकेज के अलावा, बैठक के प्रतिभागियों ने यूक्रेन नागरिकों को उच्च ऊर्जा कीमतों से प्रभाव से बचाने के तरीकों पर भी चर्चा की। इस दौरान कहा गया, ऊर्जा बाजारों की मौजूदा स्थिति के लिए तत्काल यूरोपीय संघ के व्यापक समाधान की जरूरत है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading