18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में मिली टीवी एक्ट्रेस नियति फतनानी को एंट्री!

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म हीरामंडी पर काम कर रहे हैं। उनकी यह अपकमिंग फिल्म आए दिन सुर्खियों में रहती है। फिल्म के लिए अदिति राव हैदरी से लेकर बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकीं मुमताज तक का नाम सामने आया था। वहीं खास बात तो यह है कि संजय लीला भंसाली के हीरामंडी के लिए अब टीवी की एक हसीना को भी अप्रोच किया गया है, जो कि इन दिनों स्टार भारत के सीरियल चन्ना मेरेया के जरिए लोगों का खूब दिल जीत रही है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि चन्ना मेरेया की लीड एक्ट्रेस नियति फतनानी हैं।सूत्रों के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस नियति फतनानी को संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म हीरामंडी के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि उनका रोल फिल्म में अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने भी आधिकारिक तौर पर हीरामंडी को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन नियति फतनानी से जुड़ी खबर आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं, साथ ही उनपर खूब सारा प्यार भी लुटा रहे हैं।बता दें कि नियति फतनानी इन दिनों चन्ना मेरेया में करण वाही के साथ मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। चन्ना मेरेया से पहले नियति फतनानी ये मोह मोह के धागे और नजर जैसे टीवी सीरियल का भी हिस्सा रह चुकी हैं।वहीं संजय लीला भंसाली की हीरा मंडी सीरीज की बात करें तो इसके लिए मनीषा कोइराला का भी नाम सामने आया था। एक्ट्रेस को संजय लीला भंसाली और मुमताज के साथ निर्देशक के ऑफिस के बाहर देखा गया था। वहीं मुमताज ने भी बताया था कि उन्हें संजय लीला भंसाली की सेक्रेटरी ने सीरीज के लिए अप्रोच किया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading