18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जुग जुग जियो का दूसरा भाग बनेगा, फिल्ममेकर राज मेहता ने की पुष्टि

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जुग जुग जियो को फैंस ने पसंद किया था। यह फैमिली ड्रामा फिल्म 24 जून को बड़े पर्दे पर आई थी। इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था। इसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। अब राज ने इस फिल्म के सीक्वल जुग जुग जियो 2 पर अपनी मुहर लगा दी है। राज ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दूसरे भाग के बनने की पुष्टि की है। राज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जुग जुग जियो 2 को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जुग जुग जियो के अभिनेता मनीष पॉल ने आस्क मी एनी थिंग सेशन का आयोजन किया था। इस सेशन में एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि जुग जुग जियो 2 कब आ रहा है? इस पर अभिनेता ने कहा, यह राज मेहता ही जानते हैं। फिर मनीष को जवाब देते हुए राज ने लिखा, सब कुछ तैयार है, गुरप्रीत सर की डेट ही प्रॉब्लम है। बता दें कि फिल्म जुग जुग जियो में मनीष गुरप्रीत की भूमिका में दिखे हैं। राज के कमेंट पर मनीष ने आगे लिखा, मेरी डेट्स? ये सब आप ही के लिए है। तिजोरी में रखी बियर तो नहीं पी गए? फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म ने भारत में करीब 85 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें इमोशन का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। यह फिल्म कभी हंसाती है, तो कभी दर्शकों को भावुक कर देती है। फिल्म में वरुण (कुक्कू) और कियारा (नैना) की शादी टूटने की कगार पर है। इसमें रिश्तों को बचाने की जद्दोजहद दिखाई गई है। नीतू कपूर और अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जुग जुग जियो हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर्स भारत सहित 240 देशों और क्षेत्रों में फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जिन्होंने सिनेमाघरों में फिल्म का लुत्फ नहीं उठाया। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर वरुण ने कहा था, मुझे खुशी है कि दर्शक अमेजन प्राइम पर अपने घरों पर सुकून के साथ जुग जुग जियो देखने का आनंद ले सकते हैं। मनीष के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वर्तमान में झलक दिखला जा 10 को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआतर बतौर आरजे की थी। फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों में नजर आने के अलावा वह अपनी मजबूत पहचान नहीं बना पाए हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading