November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वास्तविक और नए टैलेंट के साथ काम करना चाहती थी: अनुष्का

Anushka Sharma. (File Photo)

मुंबई, 27 जून | अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में बिना किसी सपोर्ट के 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपना करियर शुरू किया था। वह कहती हैं कि इस मामले में वो स्पष्ट थीं कि वो अपने वेंचर्स के जरिए वास्तविक टैलेंट को वापस लाएंगी। अनुष्का कहती हैं, “मैंने बॉलीवुड में एक बहुत ही दिलचस्प यात्रा की है। अपने इन अनुभवों से मिली सीख को मैंने कर्नेश (अपने भाई) के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी में आजमाने की कोशिश की है। मैंने अपनी पहली फिल्म से ही कड़ी मेहनत की और मेरी इच्छा रही कि मैं देश के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं और लेखकों के साथ जुड़ूं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं 25 साल की उम्र में प्रोड्यूसर बन गई, तो मैं इस बारे में स्पष्ट थी कि मैं उन प्रतिभाशाली लोगों को वापस लाऊंगी, जिन्होंने अपनी कच्ची प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाने के लिए अपना सबकुछ दे दिया और अब भी फिल्म इण्डस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं।”

अनुष्का के भाई कर्नेश का कहना है कि वे फ्रेश टैलेंट के साथ काम करना चाहते थे। वो कहते हैं, “हमने अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों सभी के मामले में ऐसा किया है। हम उन कहानियों को लाना चाहते हैं, जो हटकर हैं।”

अनुष्का और कर्नेश ने ‘एनएच 10’, ‘परी’, ‘फिल्लौरी’, ‘पाताल लोक’ और हालिया ‘बुलबुल’ जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट किए हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment