23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित है जनता : प्रियंका

नई दिल्ली 11 Sep. (Rns): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से लोग उत्साहित हैं और जनता, लूटने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से मुक्ति चाहती है।

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट करके कहा,”भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से केरल में प्रवेश कर गई। समाज का हर वर्ग इस पदयात्रा को लेकर उत्साहित है। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सबकी भागीदारी और जोश देखने लायक है।”

उन्होंने कहा “देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो।”

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading