17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके आए

जकोर्ता ,11 सितंबर । इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत पश्चिम सुमात्रा में रविवार की सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों और एक एजेंसी ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के भूकंप और सुनामी डिवीजन के प्रमुख डेरियोनो के हवाले से कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता पहले 6.1 और फिर संशोधित कर 6.2 बताया गया।
एजेंसी ने बताया कि जकार्ता में भूकंप रविवार सुबह 6.10 (2310 जीएमटी शनिवार) पर आया, जिसका केंद्र मेंतावई द्वीप जिले के उत्तर-पश्चिम में 161 किमी और समुद्र के नीचे 10 किमी की गहराई पर था।
यह भी कहा गया कि भूकंप के झटकों में सुनामी पैदा करने की क्षमता नहीं थी।
लेकिन, जिले के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के आपातकालीन और रसद इकाई के प्रमुख अमीर अहमरी ने कहा, लेकिन जिले के 2,000 से अधिक निवासी सुनामी के डर से तुरंत ऊंचे मैदानी इलाकों में चले गए। उन्होंने फोन के जरिए शिन्हुआ को बताया, भूकंप से बचने के दौरान गिरी लकड़ी की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। यहां दो स्कूल भवनों में दरारें पाई गई हैं। पश्चिम सुमात्रा प्रांत के ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख जुमैदी ने बताया कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रसद और अन्य सहायता सामग्री भेजी गई है।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading