23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बाइक शोरूम की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग; 8 की मौत

हैदराबाद 13 Sep. (Rns): तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में स्थित बाइक शोरुम में सोमवार रात करीब 23.00 बजे ईबाइक की बैटरियां फट गयी और आग तेजी से चार मंजिला इमारत में बने लॉज-कम होटल में फैल गयी।

मौके पर पहुंचे हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि आग में आठ पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि जान बचाने के प्रयास में लॉज से नीचे कूदने का प्रयास कर रहे चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलों के जरिए आग पर काबू पाया और लॉज में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली और मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading