35.9 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, राजधानी-शताब्दी के बाद अब तेजस ट्रेनों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

नई दिल्ली ,14 सितंबर (आरएनएस)। केंद्रीय कर्मचारी अब तेजस ट्रेनों से मुफ्त में या फिर रियायती दर पर यात्रा कर सकेंगे। यह छूट उनके आधिकारिक दौरों पर लागू होगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नोटिस जारी करके यह जानकारी दी। तेजस-राजधानी एक्सप्रेस एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है जो भारतीय रेलवे की ओर से चलाई जाती है। इसके कोच अपग्रेडेड हैं।
मंत्रालय की नोटिस के मुताबिक, ऑफिशियल टूर के लिए तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के मामले पर विभाग ने विचार किया। इसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने की इजाजत देने का फैसला लिया। यह विभाग के ओएम के पैरा 2्रए (आईआई) में दर्ज ट्रेनों के अलावा टूर/ट्रेनिंग/ट्रांसफर/रिटायरमेंट की यात्राओं पर लागू होगा। तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने की पात्रता वही होगी जो शताब्दी ट्रेनों के लिए है, जैसा कि विभाग के ओएम के पैरा 2्र ए(आईआई) में कहा गया है।
मंत्रालय के ज्ञापन में क्या कहा गया?
13 जुलाई, 2017 को वित्त मंत्रालय की ओर से इसे लेकर ज्ञापन जारी किया था। इसके पैरा 2्रए (आईआई) के अनुसार, ट्रेन यात्रा के लिए पात्रता कर्मचारी के वेतन स्तर पर निर्भर करती है और यह सरकारी अधिकारियों को प्रीमियम ट्रेनों/प्रीमियम तत्काल ट्रेनों/सुविधा ट्रेनों जैसे राजधानी/शताब्दी/दुरंतो ट्रेनों से यात्रा करने की इजाजत देती है।
एक अधिकारी ने बताया, मंत्रालय ने सोमवार को नोटिस जारी करके तेजस ट्रेनों को प्रीमियम ट्रेनों की लिस्ट में शामिल कर लिया। अब केंद्र सरकार के ऑफिसर आधिकारिक रूप से इससे यात्रा कर सकेंगे। ये आदेश भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के परामर्श से जारी किए गए हैं, जैसा कि देश के संविधान के अनुच्छेद 148(5) के तहत अनिवार्य है।

अन्य ख़बरें

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव कच्चे तेल पर करेगा निर्भर: सुरेश गोपी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading