36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में जबलपुर का दम, पूजा कुमारी ने जीता स्वर्ण, विनोद नायर को कांस्य


जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय इक्विप्ड क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जबलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कारधानी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में 30 एवं 31 मई 2026 को किया गया।
मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जबलपुर की पूजा कुमारी ने 69 किलोग्राम भार वर्ग के मास्टर-1 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी प्रदान किया गया।
वहीं, विनोद नायर ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ी कोच लॉरेंस मार्टिन के मार्गदर्शन में मिशन हेल्थ क्लब में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर आलोक मिश्रा, रॉबर्ट मार्टिन, लॉरेंस मार्टिन, दिनेश राव, दीनू स्वामी, अनूप शर्मा, खूबचंद मलगानी, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, दिनेश गोंड, तेजभान सिंह, शशिरमन स्वामी एवं कुलदीप सिंह सहित अनेक खेलप्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading