November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 30 सितंबर को पहली बार दिल्ली से कटरा के लिए चलेगी

नई दिल्ली ,16 सितंबर (आरएनएस)। आने वाले त्योहार के सीजन को देखते हुए रेल मंत्रालय लोगों को स्पेशल ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। आईआरसीटीसी ने यह घोषणा की है कि 30 सितंबर को पहली बार नवरात्रि विशेष ट्रेन दिल्ली से कटरा के लिए चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी ने 4 दिनों और 5 रातों के पैकेज की घोषणा की है। जिसमें कटरा में दो रात रुकने की व्यवस्था शामिल है। इस पैकेज की कीमत 11990 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। भारत गौरव ट्रेन के अंदर पैंट्री कार, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड समेत अन्य सुविधाएं मौजूद होंगी। ट्रेन के अंदर प्राचीन भारतीय ग्रंथों को आधार रखकर कलाकारी की गई है। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को चलाया गया है। इस ट्रेन को अंदर से बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है ताकि इस में यात्रा कर रहे यात्री अपनी यात्रा के दौरान काफी अच्छा महसूस कर सके।
दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से इस ट्रेन के डिपार्चर को शाम 7 बजे का समय रखा गया है। अगले दिन यह ट्रेन कटरा वैष्णो देवी पहुंच जाएगी उसके बाद वहां पर दो दिनों का हाल्ट लेकर कटरा वैष्णो देवी से वापस आएगी और पांचवें दिन दिल्ली सफदरजंग पहुंच जाएगी।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment