September 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

जर्मनी ने रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में लिया


बर्लिन,17 सितंबर। जर्मनी की सरकार ने कहा कि वह रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की यहां स्थित अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है। सरकार ने कहा कि देश की तीन तेल रिफायनरी में परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रोजनेफ्ट डॉयचलैंड, एरअएन रिफायनिंग एंड मार्केटिंग का नियंत्रण जर्मनी की संघीय नेटवर्क एजेंसी को सौंपा गया है।
इसमें बताया गया कि एजेंसी तीन रिफायनरी: पीसीके शॉवेट, माइरो और बायेरनॉइल में कंपनियों के शेयर पर भी नियंत्रण रखेगी।
मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी की तेल शोधन क्षमता में 12 फीसदी हिस्सेदारी रोजनेफ्ट की है और इस कदम से निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उसने कहा कि यह व्यवस्था छह महीने के लिए की गई है।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- ‘सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां

Newsdesk

तेलंगाना में निवेश के लिए सिंगापुर की कंपनियों को सीएम रेवंत रेड्डी का न्योता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading