September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रिया की महंगाई दर अगस्त में 9 फीसदी के पार

वियना ,17 सितंबर । ऑस्ट्रिया में महंगाई दर अगस्त में 9 फीसदी के उच्च स्तर पर रही। सांख्यिकी ऑस्ट्रिया ने कहा कि अगस्त में महंगाई दर 9.3 प्रतिशत दर्ज की गई, जो संशोधित जुलाई महंगाई दर 9.4 प्रतिशत से 0.1 प्रतिशत अंक कम है।
हालांकि, मुद्रास्फीति विरोधी सरकार की नीतियों के बावजूद ऊर्जा और खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। महीने-दर-महीने मामूली गिरावट ईंधन की कीमतों के कारण है, जो जुलाई की तुलना में 10.4 प्रतिशत तक गिर गई।
सांख्यिकी ऑस्ट्रिया ने कहा कि अगर ईंधन की कीमतों में गिरावट नहीं होती, तो अगस्त में महंगाई दर 9.9 प्रतिशत होती। सांख्यिकी ऑस्ट्रिया के महानिदेशक टोबीस थॉमस ने कहा, घरेलू ऊर्जा, भोजन और रेस्तरां के लिए बढ़ती कीमतों का रुझान अटूट रहा। ऑस्ट्रियाई सरकार ने मुद्रास्फीति से निपटने के उपायों के कई पैकेज पेश किए हैं, जिसमें बेरोजगारों और अन्य कमजोर समूहों के लिए सामाजिक लाभ बढ़ाना शामिल है।

अन्य ख़बरें

फैक्ट चेक: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद विश्व नेताओं के बीमार होने का दावा फर्जी, विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट

Newsdesk

ईरान ने की शी जिनपिंग के शांति सिद्धांतों की तारीफ, रणनीतिक संतुलन पर दिया जोर

Newsdesk

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के मादक पदार्थों से निपटने के प्रयास की सराहना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading