19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिलीज हुआ फिल्म ऊंचाई का दूसरा पोस्टर, नजर आएँगे 3 सुपरस्टार

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी को आप सभी जल्द एक साथ देखने वाले हैं। जी दरअसल इन दिनों को इनकी अपकमिंग फिल्म ऊंचाई में देखा जाने वाला है और तीनो इसी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। जी दरअसल बीते दिनों इस फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज डेट सामने आई थी। वहीं अब हाल ही में ऊंचाई के मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट कर दिया है।आप देख सकते हैं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऊंचाई का फर्स्ट पोस्टर लुक साझा किया है। वहीं इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी पहाड़ों पर बैठ प्रकृति का फील लेते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान बोमन ईरानी को बोतल से पानी पीते हुए देखा जा रहा है, जबकि बिग बी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान के साथ हाथ में एक बड़ा टिफिन दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तरफ अनुपम खेर अपने लंच बॉक्स को खोलकर खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। आपको पता हो इस फिल्म में तीन बड़े सितारे एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह देखना जबरदस्त होने वाला है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भी पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मुझे गर्व हो रहा है, आओ मुझे और मेरे दोस्त, अनुपम खेर, बोमन ईरानी के परिवार और रोमांचभरी लाइफ को देखें।अब अगर हम फिल्म के बारे में बात करें तो, इस फिल्म को बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सूरज बडज़ात्या डायरेक्ट कर रहे हैं। जी हाँ और फिल्म ऊंचाई को राजश्री प्रोडक्शन के साथ महावीर जैन और नताशा मालपानी ओसवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऊंचाई में अमिताभ और अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका जैसे दिग्गज सितारें नजर आएंगे। फिल्म 11 नवम्बर 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading