23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अरोड़ा सिस्टर्स वेब सीरीज में दिखेंगी मलाइका और अमृता

ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता ने फैंस से लेकर सितारों को भी आकर्षित किया है। अब सुनने में आ रहा है कि मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा पर आधारित वेब सीरीज बनने वाली है। खबरों की मानें तो इसका शीर्षक अरोड़ा सिस्टर्स रखा गया है। इसमें उनकी निजी जिंदगी से लेकर पेशेवर जिंदगी को फिल्माया जाएगा। उम्मीद है कि इस सीरीज के जरिए दोनों बहनों की जिंदगी से जुड़े कई राज खुलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अमृता ने वेब सीरीज अरोड़ा सिस्टर्स के लिए अपनी कमर कस ली है। सूत्र ने कहा, यह शो मलाइका और अमृता के परिवारों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगा, जो प्रशंसकों को उनकी जीवनशैली, दैनिक गतिविधियों और उनके पिछले जीवन के अनुभवों की एक झलक देगा। कहा जा रहा है कि शो में दोनों बहनें खुलकर अपने अनुभवों को साझा करेंगी। यह शो किस प्लेटफॉर्म पर आएगा, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। अरोड़ा सिस्टर्स के अलावा इन दोनों बहनों की जोड़ी करीना कपूर के एक नए शो में नजर आएगी। इस शो का नाम गट्स है, जो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। इसमें करीना, मलाइका, करिश्मा कपूर और अमृता की जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी। इस शो में ये सभी अभिनेत्रियां अपने कामकाज, यात्रा और मस्ती से जुड़े पलों को दर्शकों से शेयर करेंगी। पेरिस, न्यूयॉर्क, लंदन और सिंगापुर में इस शो को शूट किया जाएगा। ऐसा लगता है कि अरोड़ा सिस्टर्स को नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां नजर आ चुकी हैं। इसका दूसरा सीरजन भी काफी हिट रहा। अरोड़ा सिस्टर्स से मिलता-जुलता ही एक शो द खान सिस्टर्स 2012-2013 में आया था। यह शो अभिनेत्री गौहर खान और उनकी बहनों की जिंदगी को लेकर था। मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आइटम नंबर से काफी लोकप्रियता मिली। मुन्नी बदनाम हुई और छैय्या छैय्या गाने ने उन्हें काफी शोहरत दिलाई। 2020 से वह सोनी टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही हैं। अमृता एक और एक ग्यारह, स्पीड, हैलो और आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कमबख्त इश्क, गोलमाल, रक्त, रेड और ओम शांति ओम में भी काम किया है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading