35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उग्रवाद के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी – अमित शाह

नई दिल्ली ,21 सितंबर (आरएनएस)। नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। कई दुर्गम इलाकों को नक्सलियों के कब्जे से आजाद कराया गया है। इस मौके पर अमित शाह ने सुरक्षा बलों को बधाई दी है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में एक आज ऐतिहासिक पड़ाव पार हुआ है। देशभर में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। इसके लिए सीआरपीएफ, सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिसबलों को बधाई देता हूँ।
अमित शाह ने आगे कहा कि शीर्ष माओवादियों के गढ़ में महीनों तक चले इन अभियानों में सुरक्षा बलों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई है। इसके तहत 14 माओवादियों को मार गिराया गया है और 590 से अधिक की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण हुआ है। इनमें लाखों-करोड़ों के ईनामी माओवादी जैसे मिथिलेश महतो जिसपर 1 करोड़ का इनाम था पकड़े गए हैं।
अमित शाह ने ये भी बताया कि पहली बार बूढा पहाड़, चक्रबंधा और भीमबांध के दुर्गम क्षेत्रों से माओवादियों को सफलतापूर्वक निकालकर सुरक्षाबलों के स्थायी कैंप स्थापित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी और ये लड़ाई आगे और तेज होगी।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading