29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

अमेजन इंडिया देगा 20,000 लोगों को सीजनल रोजगार

नई दिल्ली, 28 जून | अमेजन इंडिया ने रविवार को घोषणा की है कि दुनिया भर में अपने उपभोक्ताओं को शॉपिंग का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करते रहने के लिए कंपनी ने अपने कस्टमर सर्विस संगठनों में सीजनल रोजगार के तकरीबन 20000 अवसर उत्पन्न किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, “नए अवसर हैदराबाद, पुणे, कोयम्बटूर, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, मैंगलोर, इंदौर, भोपाल और लखनऊ में उपलब्ध कराए गए हैं। ज्यादातर पद अमेजन के ‘वर्चुअल कस्टमर सर्विस’ प्रोग्राम का हिस्सा हैं जो वर्क-फ्रॉम-होम का विकल्प पेश करता है।”

अमेजन इंडिया ग्राहक सेवा के निदेशक अक्षय प्रभु ने कहा, “हम उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप कस्टमर सर्विस संगठनों में हायरिंग संबंधी जरूरतों का मून्ल्यांकन कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि भारत एवं दुनिया भर में छुटिट्यों के सीजन में अगले छह महीनों में कस्टमर ट्रैफिक बढ़ेगा। हमसे जुड़ने वाले नए एसोसिएट्स हमारे वर्चुअल कस्टमर सर्विस प्रोग्राम के जरिए घर एवं ऑफिस से काम करेंगे तथा उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने एवं उन्हें उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में हमने अपने सीएएस एसोसिएट्स की सुरक्षा को अधिक महत्व दिया है और हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। ये नए सीजनल पद उम्मीदवारों को इस अनिश्चित समय में रोजगार एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराएंगे।”

इस साल की शुरुआत में, अमेजन ने घोषणा की थी कि वह 2025 तक भारत में प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और अपने रसद नेटवर्क में निरंतर निवेश के माध्यम से 10 लाख नए रोजगार पैदा करने की योजना बना रहा है।

अन्य ख़बरें

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर 411 गीगावाट घंटे हो जाएगी

Newsdesk

भारत-लक्जमबर्ग के बीच अंतरिक्ष, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Newsdesk

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading