September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात विधानसभा के आखिरी दिन हंगामे के बीच कांग्रेस के 11 विधायक निलंबित

गांधीनगर ,22 सितंबर (आरएनएस)। स्थानीय निकायों में जाति आधारित जनगणना और ओबीसी आरक्षण पर बहस की मांग को लेकर हंगामा करने के बाद गुरुवार को कांग्रेस के 11 विधायकों को गुजरात विधानसभा से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। जब सदन गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पर संशोधन विधेयक पर चर्चा कर रहा था, तो कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण पर बहस की मांग की। स्पीकर नीमाबेन आचार्य ने यह कहते हुए अनुरोध को ठुकरा दिया कि पार्टी को इसके लिए पहले अनुरोध करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चूंकि सदन में चर्चा चल रही है, इसलिए अचानक बहस संभव नहीं है।
इस पर 11 कांग्रेस विधायक स्थानीय निकायों में जाति आधार पर जनगणना और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर अध्यक्ष के सामने पहुंच गए। उन्होंने सरकार को ओबीसी विरोधी बताते हुए नारेबाजी भी की।
जब शोरगुल जारी रहा, तो कानून मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने अनुशासनहीनता के लिए विधायकों को निलंबित करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी उनके समर्थन में वॉकआउट किया।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading