30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

साउथ अभिनेता प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सैनन?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रभास और कृति सैनन जल्द आदिपुरुष में नजर आएंगे। ओम राउत इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। फिल्म में पहली बार प्रभास के साथ कृति स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। अब सुनने में आ रहा है कि प्रभास और कृति के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिपुरुष के लिए साथ काम करने के दौरान प्रभास और कृति में नजदीकियां बढ़ीं। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों के रिश्तों के बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं।मानें तो दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। खबरों की मानें तो दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं।एक सूत्र ने बताया, महीनों पहले फिल्म खत्म करने के बावजूद उनका रिश्ता अब भी बरकरार है। वे एक-दूसरे को कॉल या मैसेज करने से कभी नहीं चूकते हैं और यह साबित करता है कि उनके पास एक-दूसरे के लिए आदर की भावना है। लेकिन इसे एक रिश्ता कहना बहुत जल्दबाजी होगा। कहा जाता है कि वे सेट पर एक-दूसरे साथ समय बिताना बेहद पसंद करते थे। कृति से पहले प्रभास का नाम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। अनुष्का प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में उनके साथ दिखी थीं। ऐसी चर्चा थी कि प्रभास-अनुष्का एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। एक इंटरव्यू में प्रभास ने कहा था, हम दोनों एक-दूसरे को 9 साल से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। प्रभास ने अनुष्का के साथ अफेयर होने की खबरों को नकार दिया था। प्रभास से पहले कृति का नाम भी कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था। सुनने में आया था कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्यार में थीं। फिर कृति का नाम अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ा था। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म में नजर आएंगे। वह स्पिरिट में भी दिखने वाले हैं। उनकी फिल्म सालार अगले साल सिनेमाघरों में आएगी। प्रोजेक्ट के में वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शहजादा में कृति की जोड़ी कार्तिक आर्यन के साथ बनी है। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को दस्तक देगी। टाइगर श्रॉफ की गणपत में भी कृति दिखेंगी। उनकी भेडिय़ा इस साल 25 नवंबर को आएगी।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading