September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके


जकार्ता ,24 सितंबर । इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचेह में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। इस घटना में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गयी। भूकंप को लेकर सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन के अधिकारी मुसरियादी ए ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूकंप जकार्ता के समय तड़के 3.52 बजे आया और इसका केंद्र मेउलाबोह शहर से 45 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 22 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप के झटके प्रांत के कई हिस्सों में महसूस किए गए, लेकिन इससे कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ, जिसमें मेलेबोह शहर के सबसे कठिन क्षेत्रों और प्रांत के आचे सेलाटन (दक्षिण आचेह) और नागन राया जिले शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

यमन ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए, कम से कम 90 लोगों की मौत

Newsdesk

सीरिया में बारूदी सुरंगों से बड़ा खतरा, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

Newsdesk

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading