September 16, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

कंप्यूटर या मोबाइल देखने से आंखों में होता है दर्द तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक और सेंसिटिव हिस्सों में आती है, इस बात को तो आप सभी मानते ही होंगे। आँखों में थोड़ी सी चूक भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। वहीं कई बार इंफेक्शन और आंख में चोट लगने से आंखों में दर्द हो जाता है हालाँकि कुछ उपाय करने के बाद वह ठीक हो जाता है। हालाँकि आजकल कंप्यूटर, टीवी और खासकर मोबाइल फोन के कारण स्क्रीन टाइम बढऩे से आंखों में हर समय दर्द और जलन की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं, जिसमें लगभग हर उम्र के व्यक्ति शामिल है। वहीं कभी-कभी आंखों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि सहना मुश्किल हो जाता है। हालाँकि कुछ घरेलू उपचार आपको राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।आंखों में दर्द होने के कारण :* आंखों में इन्फेक्शन* बिना चश्मा लगाए तेज धूप में ज्यादा वक्त बिताना* आंखों में खुजली और तेज मलने के कारण* गलत चश्मा लगाना* ज्यादा देर कॉन्टेक्ट लेंसेस लगाना* वायरल इंफेक्शन जैसे सर्दी जुकाम* डिहाइड्रेशन* ज्यादा वक्त स्क्रीन के सामने रहनाआंखों में दर्द के घरेलू उपचार :खीरा-जी दरअसल खीरा हमारे शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है। आंखों के ऊपर भी खीरा लगा सकते हैं। जी दरअसल यह आंखों को आराम प्रदान करता है और आंखों में किसी भी तरह की जलन और दर्द को कम करने में मदद करता है।एलोवेरा जेल-एलोवेरा जेल का उपयोग आंखों को आराम देने के लिए कर सकते हैं। जी दरअसल एलोवेरा के अर्क से युक्त आई ड्रॉप आंखों में सूजन का इलाज करने में मदद कर सकता है। एलवोरा आंखों का रूखापन, दर्द और जलन को कम करने में काफी फायदेमंद है।कैस्टर ऑयल-कैस्टर ऑयल कई आई ड्रॉप में इस्तेमाल किया जाता है। जी दरअसल यह आंखों के दर्द को आराम देता है और आंखों की जलन को कम करता है।सेब का सिरका-यह आंखों में इन्फेक्शन की वजह से होने वाले दर्द को कम करता है। जी दरअसल इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं। यह संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। आप सेब के सिरके को पानी में मिलाकर कॉटन से आंखों की सिकाई करें।

अन्य ख़बरें

17 सितंबर का पंचांग: अनुराधा नक्षत्र में षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Newsdesk

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

Newsdesk

16 सितंबर का पंचांग: भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading