September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वायुसेना को मिला देश का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर एलसीएच

पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर
नयी दिल्ली,03 अक्टूबर (आरएनएस)। देश में बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) का पहला बेड़ा राजस्थान के जोधपुर में आयोजित एक समारोह में भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ व वायसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी मौजूद थे। एलसीएच से वायुसेना की ताकत में और वृद्धि होगी, क्योंकि यह बहुपयोगी हेलीकॉप्टर कई तरह की मिसाइल दागने और हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। एलसीएच को सार्वजनिक उपक्रम ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने विकसित किया है और इसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि नए हेलीकॉप्टर को शामिल करने से भारतीय वायुसेना का युद्ध कौशल बढ़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि 5.8 टन वजन के और दो इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर से पहले ही कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा चुका है।
गौरतलब है कि इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने स्वदेश में विकसित 15 एलसीएच को 3,887 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए मंजूरी दी थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 10 हेलीकॉप्टर वायुसेना के लिए और पांच थल सेना के लिए होंगे। अधिकारियों ने बताया कि एलसीएच और ‘एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव में कई समानताएं हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कई विशेषताएं हैं जिनमें ‘स्टील्थ (रडार से बचने की) खूबी के साथ ही बख्तरबंद सुरक्षा प्रणाली से लैस और रात को हमला करने व आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading