25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सरकार सख्त

टीवी चैनल और अन्य प्लेटफॉर्म को जारी किए निर्देश
नईदिल्ली,03 अक्टूबर(आरएनएस)। केंद्र सरकार सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी दिशा में सरकार ने सट्टेबाजी से जुड़े एप या वेबसाइट के विज्ञापनों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार के दिशा निर्देश में नई न्यूज वेबसाइट्स, ओटीटी प्लेटफॉर्मों और निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापन ना दिखाएं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा कि सट्टेबाजी को प्रमोट करने वाला कंटेंट अभी भी कुछ डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है। सरकार ने यह भी कहा है कि कुछ ऑनलाइन अपतटीय सट्टेबाजी प्लेटफार्मों ने डिजिटल मीडिया पर सट्टेबाजी प्लेटफार्मों का विज्ञापन करने के लिए एक सरोगेट उत्पाद के रूप में समाचार वेबसाइटों का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
मंत्रालय ने आगे कहा है कि सट्टेबाजी और जुआ भारत के अधिकांश हिस्सों में एक अवैध गतिविधि है, इसलिए इससे जुड़े विज्ञापनों को भी प्रतिबंधित किया हुआ है, लेकिन सरकार के आदेशों की अनदेखी कर अभी भी कई विज्ञापन कई प्लेटफॉर्म पर चलाए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि सरकार भ्रामक जानकारियां साझा करने वाले प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। पिछले महीने ही 300 से ज्यादा एप्स को बैन किया गया था। वहीं कुछ ही दिन पहले 10 यूट्यूब चैनलों को भी सरकार ने बैन किया है। इससे पहले जून में भी केंद्र सरकार ने बच्चों को निशाना बनाने वाले भ्रामक विज्ञापनों को नियंत्रित करने के लिए भी विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading