ग्राम पंचायत खंडवा में बनने वाली 4 लखवाकी लगत से सी सी सड़क का पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया । इस अवसर पर ग्रामवासियों से मुलाकात कर निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप मरठे,ग्राम पंचायत सचिव लिखनलाल ठाकरे,ग्राम के वरिष्ठ नेता राजू कावरे,पूर्व उपसरपंच अनुपचंद लांजेवार,सुरेंद्र कुरवे,धनेंद्र कुरवे,धनेंद्र ठाकरे, अनीस मिश्रा,रॉकी गिड़वानी सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रहे।
आगे के सड़क निर्माण कार्य के लिए धनेंद्र ठाकरे जी द्वारा अपनी ओर से निजी भूमि शासन को समर्पित करते हुए सहयोग प्रदान को बात गुड्डा जायसवाल से कही गई। उनका यह योगदान ग्राम में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


