23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं बाथिंग टूल लूफा, जानें कैसे

नहाने के दौरान कई टूल का इस्तेमाल किया जाता हैं जो त्वचा की सफाई के काम आते हैं। इन्हीं में से एक बाथिंग टूल हैं लूफा जिसका आजकल बहुत इस्तेमाल किया जा रहा हैं। लूफा स्किन को स्क्रब करने का बेहतरीन तरीका है। ये एक फोमिंग बॉडी मसाज एजेंट के रूप में काम करता हैं। बॉडी वॉश के साथ मिलकर ये फोमिंग फॉर्म में आ जाता है और फिर स्किन को इससे रब करके बेहतर तरीके से साफ या क्लीन किया जा सकता है। लूफा बेशक स्किन की सफाई करता है, लेकिन स्किन को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। लूफा स्किन में इरिटेशन पैदा करता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लूफा स्किन को नुकसान पहुंचा रहा हैं और इसके इस्तेमाल के दौरान कैसे इसका ध्यान रखना चाहिए।लंबे समय तक न करें यूजज्यादातर लूफे प्लास्टिक से बनाए जाते हैं और इस कारण इसके कुछ साइड इफेक्ट बी होते हैं। लूफे के इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो स्किन पर रैशेज या खुजली जैसी समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप मार्केट से लूफा लाते हैं और उसे रेगुलर यूज करते हैं, तो 20 से 30 दिन में इसे बदल दें। दअरसल, नहाते समय हर बार इसका इस्तेमाल करने की वजह से इसकी प्लास्टिक हार्ड होने लगती है और स्किन को हार्ड बना सकती है।रब करने से बचेंमहिलाएं अक्सर त्वचा को साफ करने के लिए लूफा से स्किन को जोर-जोर से स्क्रब करने लगती है। मगर ऐसा करने से न सिर्फ आपकी त्वचा ढीली पडऩे लगती है बल्कि स्किन पर जलन, खुजली और रेडनेस का भी खतरा रहता है। इसलिए लूफा को रगडऩे के बजाए हल्के हाथों से स्क्रब करें। साथ ही एक दिन का गैप देने के बाद ही लूफा का इस्तेमाल करें।गर्म पानी की लें मददत्वचा पर बॉडी वॉश लगाने के बाद डायरेक्ट लूफा यूज करने से आपकी त्वचा हार्श हो जाती है। ऐसे में नहाते समय लूफा को गर्म पानी में भिगो कर लें। इससे लूफा सॉफ्ट हो जाएगा और आपकी स्किन पर इसका कोई नुकसान नहीं होगा।लूफा न करें शेयरब्यूटी प्रोडक्ट्स को कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और ऐसा ही कुछ लूफा के साथ भी है। ऐसा करने से आपकी स्किन पर पिंपल्स, एक्ने या फिर खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।लूफा को बाथरूम में न छोड़ेंहालांकि अगर आप नहीं चाहते कि आपका लूफा, बैक्टीरिया के पनपने की जगह बने तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें। हर बार नहाने के बाद लूफा को शावर के पास बाथरूम में न छोड़े। लूफा को धूप में कहीं टांग दें ताकी वह पूरी तरह से सूख जाए। आप चाहें तो हेयर ड्रायर यूज करके भी लूफा को पूरी तरह से सुखा सकती हैं ताकि उसमें पानी न रहे। अगर लूफा से किसी भी तरह की बदबू आ रही हो या उसका रंग बदल जाए तो उसे तुरंत चेंज करके नया लें।

अन्य ख़बरें

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Newsdesk

27 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक रहेगा सिद्धि योग, उत्तर दिशा में यात्रा करना टाल दें

Newsdesk

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading