23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दलित युवक को घर से खींचकर ले गये, हत्या कर बिजली के खंभे में टांग दी लाश

हजारीबाग ,11 अक्टूबर (आरएनएस)। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पचड़ा गांव में एक दलित युवक को कुछ लोग घर से खींचकर अपने साथ ले गये और उसकी हत्या कर लाश को बिजली के खंभे पर लटका दिया। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने युवक की लाश लटकी देखी तो गांव में सनसनी फैल गई।
केरेडारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा। मारे गये युवक का नाम सीटन भुइयां बताया गया है। उसकी लाश उसी की कमीज से बांधकर खंभे से लटकाई गई थी। उसकी पत्नी पारो देवी ने गांव के ही शंकर साव समेत चार पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि 10 अक्टूबर की आधी रात कुछ लोग घर पहुंचे और उसके पति को जबरन उठा कर ले गए। सीटन भुइयां की उम्र 35 वर्ष थी।
दलित तबके का यह युवक मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। घर में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे। केरेडारी थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई ने कहा है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading