19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिया कपूर की फिल्म से वापसी करेंगी सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। वह जीवन के इस दौर का पूरी तरह से आनंद ले रही हैं। इधर, सोनम के प्रशंसक उनकी नई फिल्म की घोषणा का भी इंतजार करने लगे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि सोनम पर्दे पर कब और किस फिल्म के साथ वापसी करेंगी। अब सोनम के कमबैक को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। चर्चा है कि सोनम अपनी बहन रिया कपूर की फिल्म से वापसी कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार सोनम की पर्दे पर वापसी के लिए रिया के पास एक अच्छी स्क्रिप्ट है। दोनों ने इसपर चर्चा भी की है। सोनम को पता है कि प्रशंसक उनका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वह कम से कम छह महीने पर्दे पर वापसी नहीं करने वाली हैं। वह छह महीने बाद अपनी फिटनेस और अन्य कामों पर ध्यान देंगी। सूत्रों की मानें तो सोनम सालभर के अंदर काम पर लौटने का सोच रही हैं। सोनम और आनंद की 2018 में शादी हुई थी। इसके बाद से सोनम ज्यादातर पति के साथ लंदन में रह रही थीं। इस साल मार्च में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहीं और प्रेग्नेंसी से संबंधित पोस्ट करती रहीं। बीते 20 अगस्त को सोनम और आनंद एक बेटे के माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम अंतिम बार 2020 में एके बनाम एके में दिखीं थीं। सोनम ने कहा था, मैं कभी भेड़चाल नहीं चल रही थी। मैं बस अपना काम कर रही थी। मैं अब भी वही करुंगी। प्राथमिकताएं बदलती हैं, अब मेरा बच्चा मेरी प्राथमिकता होगा। बच्चे इस दुनिया में आना नहीं चुनते हैं, हम उन्हें लाना चुनते हैं। एक मां के रूप में मुझे जो कुछ भी करना चाहिए, मैं परिवार और करियर में किसने किसे दी तवज्जो?हाल ही में आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद करियर के सवाल पर कहा था कि वह पेशेवर जिंदगी और अपने परिवार पर बराबर का ध्यान देंगी। करीना कपूर पिछले साल दूसरी बार मां बनी हैं। दोनों ही बार प्रेग्नेंसी के दौरान और मां बनने के बाद वह काम में व्यस्त नजर आईं। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों ने मां बनने के बाद काम से ब्रेक लेने का फैसला किया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading